चलो आज प्रभु जन्म दिवस मनायें।



चलो आज जन्मदिन मनायें।
आज प्रभु जन्म दिवस मनायें।

प्रभु  हमारे जग को पधारे।
शुभ दिन आये चरण तिहारे।
प्रभु कृपा हम पर बरसायें।
हे प्रभु! अहो भाग्य हमारे।

चलो आज जन्मदिन मनायें।
आज प्रभु जन्म दिवस मनायें।

प्रभु मुख देखी जिया हर्षाये।
भव सागर के दुख बिसरायें।
हर्सोल्लास से धूम मचायें।
घरों में मंगलचारन गायें।

चलो आज जन्मदिन मनायें।
आज प्रभु जन्म दिवस मनायें।

दोस्तों, रिश्तेदारों को बुलायें।
संग संग झूमें, नाचे गायें।
जश्न एवं खुशियाँ मनायें।
महफिल को रंगीन बनायें।

चलो आज जन्मदिन मनायें।
आज प्रभु जन्म दिवस मनायें।


राह को फूलों से सजायें।
धूप दीप प्रज्वलित करायें।
चंदन केवड़ा सुगंधित लायें।
जगमग जगमग दिप जलायें।

चलो आज जन्मदिन मनायें।
आज प्रभु जन्म दिवस मनायें।


घरों का रंग रोगन करवायें।
कदली तरु द्वारे लगायें।
द्वार पर पुष्प तोरण लगायें।
मुँडेर ध्वज पताका फहरायें।

चलो आज जन्मदिन मनायें।
आज प्रभु जन्म दिवस मनायें।


मंदिरों को रौशनी से सजाएं।
घड़ी घण्टों को खूब बजायें।
मंगल गीतों को मिल गायें।
भेंट दान कर जश्न मनायें।

चलो आज जन्मदिन मनायें।
आज प्रभु जन्म दिवस मनायें।

थोड़ी सी मस्ती फरमायें।
मोदक मिस्टी खूब उड़ायें।
मालपुए भी छककर खायें
छप्पन भोग से पार्टी मनायें।

चलो आज जन्मदिन मनायें।
आज प्रभु जन्म दिवस मनायें।


प्रभु दया हम पर रख पायें।
विपदा भारी प्रलय टल जाये।
ऐसी करुणा सबपर बरसायें।
चलो उनका धन्यवाद कर आयें।

चलो आज जन्मदिन मनायें।
आज प्रभु जन्म दिवस मनायें।





Post a Comment

Previous Post Next Post